पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर बंगाल के बहुत बडे विद्वान थे. सभी उनका आदर करते थे. वे बहुत ही सादा जीवन बिताते थे.
एक बार शहर के एक रईस ने अपने यहां भोज का आयोजन किया. उस आयोजन में उसने शहर के सभी नामी लोगों को बुलाया. पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर को भी आमंत्रित किया गया. वे हमेशा की तरह अपनी सादा वेशभूषा, यानी धोती-कुर्ता में गए. दरबान ने यह सोचा कि यह कोई गरीब ब्राह्मण है और कुछ पैसे या दान मांगने आया है. उसने पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर को अंदर जाने नहीं दिया.
पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर घर लौट गए. अबकी बार उन्होंने बहुत अच्छे और मंहगे कपडे पहने. दरबान ने उन्हें तुरंत अंदर जाने दिया. खाने की मेज पर पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर भोजन की हर वस्तु को उठा कर कभी कोट तो कभी पतलून तो कभी टाई के पास ले जाते और कहते- “लो खाओ. यह तुम्हारे किए है. देखो, कितना स्वादिष्ट है. इसे बनाने में पैसे भी बहुत खर्च हुए हैं.”
किसी को भी कुछ समझ में नही आ रहा था. रईस ने पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर से इसका कारण पूछा. पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने हंसते हुए जवाब दिया कि “यह भोज तो कपडों के लिए है. जब मैं यहां अपने साधारण कपडों में आया था, तब मुझे अंदर आने नहीं दिया गया. अब इस कपडे में आया हूं तो सभी मेरा आदर सत्कार कर रहे हैं. इससे मुझे पता चला कि यह भोज मेरे लिए नहीं, मेरे कपडों के लिए है. इसलिए मैं यह सारा भोजन इन कपडों को करा रहा हूं. “
रईस यह सुनकर बहुर शर्मिंदा हुआ. उसने पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर से इसके लिए माफी मांगी और उनसे भोजन करने का अनुरोध किया. पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर तो विद्वान और समझदार थे ही. उन्होंने सहर्ष भोजन किया.
Showing posts with label बाल कथा. Show all posts
Showing posts with label बाल कथा. Show all posts
Thursday, August 5, 2010
Wednesday, July 21, 2010
दो भाइयों का प्रेम
मोहन और गणेश दो भाई थे. बहुत गरीब, मगर बहुत उदार. हमेशा दूसरों के काम आनेवाले. उनके माता-पिता उन्हें जी जान से भी अधिक प्यार करते थे.
दुर्भाग्य से एक दिन भूकम्प आया और उस भूकम्प में उनके माता-पिता घर की दीवार के नीचे दब गए. इन दोनों भाइयों ने उन्हें जी-जान से निकालने की कोशिश की, मगर वे सफल नहीं हो सके.
दोनों ही भाई छोटे थे. कोई भी कमाता नहीं था. दोनों भाइयों ने व्यापार करने की सोची. उन्होंने अपनी जमीन का कुछ हिस्सा बेचा और दोनों ने अपनी अपनी दुकान शुरु की.
दोनों की दुकान चल निकली. मोहन की शादी हो गई. उसके दो बच्चे भी थे. गणेश अभी और कमा कर फिर शादी करना चाहता था.
एक दिन मोहन की दुकान में खूब बिक्री हुई. मोहन ने सोचा कि मेरा भाई अकेला है. वह कहीं भी घूमने के लिए जा सकता है. इसलिए क्यों ना वह उसे दो लाख रुपए दे दे. यह सोचकर वह गणेश के घर गया और उसकी टेबल की दराज में दो लाख रुपए रखकर आ गया.
इधर गणेश ने सोचा कि मैं तो अकेला होकर भी इतना अधिक कमाता हूं. भाई का तो बडा परिवार है. बच्चों की पढाई के लिए भी उसे पैसे चाहिए. यह सोचकर वह भी दो लाख रुपए ले कर मोहन के पास गया. मोहन की आंखों में आंसू आ गए. उसने गणेश को गले से लगा लिया. वह बोला, “जब तक हम इसी तरह से प्रेम भाव से रहेंगे, हम पर कोई भी मुसीबत नहीं आएगी.”

Monday, February 16, 2009
दुःख की साझेदारी
एक छोटी सी बच्ची घर बहुत देर से पहुँची। घबराई हुई माँ ने बच्ची को डांटा और पूछा की वह अबतक कहाँ थी? माँ ने अपनी परेशानी और चिंता जतायी की उसके घर न लौटने से वह कितनी डर गई थी। बच्ची ने कहा की रास्ते में एक बूढे दादा साइकिल चलाते हुए आ रहे थे की उनकी साइकिल किसी से टकरा गई। वे गिर गए और उनकी साइकिल भी टूट गई। माँ ने फ़िर बच्ची को झिड़का की क्या तुझे साइकिल बनाने आती है क्या की तू वहां रुक गई। बच्ची ने जवाब दिया की नहीं, में तो उस बूढे दादाजी के पास थी। माँ ने फ़िर पूछा की वह वहांक्या कर रही थी? बच्ची बोली की वह बूढे दादा की उंगली पकरकर उसे सड़क के किनारे ले आई थी। उन्हें बिठाया था और अपने पानी की बोतल से उन्हें पानी पिलाया था। फ़िर जबतक उनकी साइकिल मरम्मत हो कर नहीं आ गई, तबतक वह उनसे बात कर रही थी। माँ अब गुस्सा न कर सकी। उसने लपक कर अपनी बच्ची को गोद में भर लिया और उसे बेतहाशा चूमने लगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)