Sunday, May 10, 2009
मन की आँखें
यह सिलसिला कई दिनों तक चलता रहा. दूसरा मरीज़ अब काफी बेहतर महसूस कर रहा था. नर्स ने उससे कहा कि अब शायद उसे भी कुछ देर के लिए बैठने की इजाज़त मिल जाये. यह सुन कर वह बड़ा खुश हुआ. उसने सोचा कि अब जब वह बैठ पायेगा, तब वह भी खिड़की के बाहर के सारे नजारे अपनी आँखों से देख पायेगा.
एक दिन सुबह हुई. नर्स जब मरीजों को उठाने आई तो उसने पाया कि पहलेवाला मरीज़ रात में ही सोये में ही चला बसा. दूसरेवाले मरीज़ को बहुत दुःख हुआ. नर्स और उसने मृतक की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. अस्पताल के कामगार उसके शव को लेकर चले गए. दूसरे मरीज़ ने नर्स से अनुरोध किया कि वह उसे पहलेवाले मरीज़ के बेड पर शिफ्ट कर दे. नर्स खुशी-खुशी मान गई.
दूसरा मरीज़ तसल्ली सकूं था. उसने सोचा कि अब वह अपनी आँखों से बाहर के नजारे देख सकेगा. उसने अपने को कोहनी के सहारे टिकाया और अधलेटे से हो कर उसने खिड़की के बाहर देखा. उसे यह देख कर बड़ा झटका लगा कि वहां से उसे पेड़ - पौधे, चिडिया, फूल आदि कुछ भी नहीं दिखाई दे रहे थे. उन सबके बदले वहां एक उदास, उजाड़ सी दीवाल थी. दूसरा मरीज़ कुछ समझ नहीं पाया. उसने नर्स को बुला कर पूछा कि इस बेड से वह मरीज़ उसे जो रंग-बिरंगे नजारे दिल्हाता था, वे सब अब कहा गए. नर्स को बहुत हैरानी हुई. वह मरीज़ की बात को समझ भी नहीं सकी. मरीज़ ने उसे पहलेवाले मरीज़ की बात बताई. अब तो नर्स को और भी हैरानी हुई. उसने कहा-" इतने सारे वर्णन वह आपको सुनाता था. आर्श्चय है कि वह ऐसा कैसे कर लेता था. वह तो जन्म से ही अंधा था. अब चौकने की बारी दूसरे मरीज़ और आप सबकी है.
Monday, May 4, 2009
लालसाएं- कितनी अनंत?
आदमी ने खाट पर सोये हुए आदमी को जगाते हुए पूछा की क्या ये बर्तन उसके बनाए हुए हैं?
सोये हुए आदमी ने जगाकर उसे ऐसे देखा जैसे वह कितना अहमक सवाल उससे कर रहा है। फ़िर उसने हामी भरते हुए कहा की ये बर्तन उसने बनाये हैं।
आदमी ने फ़िर पूछा- "क्या ये बर्तन बेचने के लिए हैं?"
बर्तानावाले ने फ़िर उसे देखा। उसके चहरे पर वही भाव थे कि कैसा बेवकूफाना सवाल है। फ़िर उसने हां में अपनी गर्दन दुलाई।
आदमी ने फ़िर पूछा, "मगर यहाँ तो तुम्हें इन बर्तनों के ज़्यादा पैसे नहीं मिलते होंगे। तुम ऐसा क्यों नहीं करते कि तुम शहर चले जाओ।"
"इससे क्या होगा?"
"तुम्हें अपने बर्तन के अच्छे दाम मिलेंगे।
:इससे क्या होगा?"
"तुम्हारे पास ज़्यादा पैसे हो जायेंगे।"
"इससे क्या होगा?"
फ़िर तुम उन पैसों से एक बड़ा सा घर खरीद सकते हो।"
"इससे क्या होगा?"
"तुम अपने घर में तरह-तरह के आराम के सरो-सामान रख सकते हो।"
"इससे क्या होगा?"
तुम्हारे पास ज़्यादा पैसे होंगे तो लोग तुम्हें इज्ज़त देंगे, तुम्हारा मान-सम्मान बढेगा।"
"इससे क्या होगा?"
"फ़िर तुम आराम से अपना जीवन सो कर गुजार सकते हो।"
"तो अभी क्या कर रहा हूँ?" आदमी ने जवाब दिया और अपनी चादर तान कर सो गया।
Monday, April 27, 2009
धार भी तो चाहिए!
पहले दिन वह लकडी काटने गया। वह पूरे उत्साह में था। कुल्हाडी भी धारदार थी। उस दिन उसने खूब लकडी काती। वह बेहद खुश था की उसने अपनी नौकरी का सिला मालिक को दिया है। दूसरे दिन वह फ़िर लकडी काटने गया। आज उसने कल की तुलना में कम लकडी काती। फ़िर भी वह संतुष्ट था। अगले दिन उससे और भी कम लकडी कटी। वह तनिक नाखुश हुआ। फ़िर तो यह सिलसिला बनता चला गया। उसके काम में लगातार कमी आती गई। वह अपने -आप से नाराज़ सा रहने लगा। उसे भय भी हुआ की उसके काम की यह गति देख कर मालिक कहीं उसे नौकरी से निकाल ना दें और अगर ऐसा हुआ तो वह एक बार फ़िर से बेकार और बेरोजगार हो जायेगा।
अंत में वह एक दिन मालिक क पास गया और अपनी परेशानी मालिक से कह सुनाई। मालिक ने बड़े ध्यान से उसकी बातें सुनीं और कहा की " तुम ये बताओ की इस बीच तुमने अपनी कुल्हाडी की धार कब तेज़ की थी? तुम उससे काम तो लगातार लेते जा रहे हो, मगर यह देखने की कोशिश नहीं कर रहे हो की उसकी भी अपनी कोई ज़रूरत है या नही? धार चाहे कुल्हाडी की हो या अपनी मेधा की, उसे लगातार तेज़ करना ज़रूरी है। इससे काम में तेजी भी आती है और नवीनता भी।
Tuesday, April 7, 2009
जिससे घर भर जाए.
उसके तीन बेटे थे। उसने एक दिन तीनों को अपने पास बुलाया और सभी को सौ-सौ रुपये दिए और कहा की वे सभी इन पैसों से एक ऎसी छीज खरीद कर लायें, जिससे उनका यह घर पूरी तरह से भर जाए। उसने बेटों को सावधान किया और कहा की इसके अलावे वह और पैसे खर्च नहीं कर सकता है। इतने ही पैसे से उसे सामान लाना है। और हाँ, शाम के पहले उन सभी को वापस लौट कर भी आना है।
तीनों बेटे पैसे ले कर चले गए। शाम में वे तीनों इकट्ठे हुए। पिटा ने तीनों से पूछा की वे क्या-क्या ले कर आए हैं? पहले ने कहा की वह इन पैसों से भूसा खरीद कर लाया है। और यह कहकर उसने पूरे घर में भूसा फैला दिया। घर का एक कोना भूसे से भर गया। अब बारी दूसरे की थी। उसने कहा की वह इन पैसों से रुई ले कर आया है" उसने रुई के बोरे घर में पलट दिए। घर का दूसरा कोना रुई से भर गया। अब बारी तीसरे की थी। तीसरा बोला, "मैं जब बाज़ार जा रहा था, तब एक भूखे को देखा जो भूख से बिलकुल चल नहीं पा रहा था। मैंने इन पैसों से उसे खाना खिलाया। और आगे बढ़ने पर मुझे एक बच्चा मिला जो रो रहा था। कारण पूछने पर उसने बताया की उसके पास किताब न होने के कारण शिक्षक ने उसे क्लास से बाहर निकाल दिया है। बचे हुए पैसे से मैंने उसे वह किताब दिला दी। फ़िर थोड़ा आगे बढ़ा तो एक स्त्री कराह रही थी। वह बीमार थी, मगर उसके पास दवा के लिए पैसे नहींथे। मैंने अब जो बचे हुए पैसे थे, उसमें से दवा लेकर उसे दी। अब मेरे पास कुछ ही पैसे बच गए थे, मैंने उनसे ये मोमबत्तियां खरीद ली हैं। मैंने सोचा की इनको जलाने से पूरा घर रोशनी से भर जायेगा।" यह कहते हुए उसने सभी मोमबत्तियां जला दीं। और वाकई घर रोशनी से नहा उठा।
Thursday, April 2, 2009
सत्य बोलो, प्रिय बोलो
उस रास्ते से एक आदमी भी गुजरा। उसने उस लडके को, फ़िर उसकी टोपी को और उसके बोर्ड को देखा। उसने उसकी टोपी में कुछ पैसे डाले और बोर्ड पर का लिखा फ़िर पढा। उसने बोर्ड का लिखा मिटा दिया और उसके बदले कुछ और लिखा। फ़िर बोर्ड उसने इस प्रकार से रखा की अधिक से अधिक लोग उसे देख सकें। इसके बाद वह वापस अपने रास्ते चला गया।
अब लोग आते, बोर्ड पढ़ते और पैसे उसकी टोपी में दाल जाते। शाम तक उसकी टोपी पैसों से भर गई। शाम में वह आदमी फ़िर आया और लडके से पूछा की दिन भर की क्या हालत रही। लडके ने जानना चाहा की आप वही हैं न जो सुबह आए थे और जिन्होंने बोर्ड पर नया कुछ लिखा था?" आदमी ने हां में जवाब दिया। लडके ने कहा की उसके जाने के बाद तो जैसे चमत्कार हो गया। जो भी आता, कुछ पैसे दे कर जाता। आख़िर आपने उसमें क्या ऐसा लिख दिया?" आदमी ने कहा की मैंने बस सत्य और प्रिय लगनेवाली बात ही लिखी है। मैंने लिखा है की "आज का दिन कितना अच्छा है? लेकिन मैं इसे अपनी आंखों से नहीं देख सकता।"
Thursday, March 19, 2009
एक बार एक छोटी सी बच्ची भीख मांग रही थी। उसके कपडे बेहद फटे-पुराने थे। उसकी आंखों में बहुत दीनता थी। आवाज़ में बेहद करुना थी। लोग-बाग़ उसकी और देखते और अवहेलना से मुंह फेर लेते।
एक लड़का भी उस दिन उस रास्ते से गुजरा। उसने भी उस बच्ची को देखा। उसने भी उसे देखा कर अपनी नज़रें घुमा लीं और अपने रास्ते चला गया।
घर पहुँचने पर उसकी माँ ने बड़े प्रेम से उसका स्वागत किया, उसे अपनी गोद में बिठाया, उसका पसीना अपने आँचल से पोछा, उसे चूमा। फ़िर उसके मुंह-हाथ धुलवाए और उसके लिए तरह-तरह की खाने-पीने की चीजें ले आई। बच्चे को अब उस बच्ची की याद हो आई। उसका मिला कुचैला चेहरा, दीं वाणी, फटे कपडे। वह कुछ भी खा-पी नहीं सका। उसे अचानक माँ का पूजा घर याद आया और याद आए भगवान। उसने भगवान से कहा की "तुमने उस बच्ची की इतनी ख़राब हालत कर के रखी है। तुम उसकी हालत ठीक कराने के लिए कुछ करते क्यों नहीं हो?"
भगवान कहते हैं की प्रकट हुए और मुस्कुराते हुए बोले, "कौन कहता है की मैं कुछ करता नहीं हूँ। देखो, मैंने तुम्हें बनाया है और तुम्हें उससे मिलवा भी दिया है।"
Wednesday, March 18, 2009
भगवान् से भेंट
रास्ते में उसे एक बगीचा मिला। वह थक गया था। इसलिए उस बगीचे में उसने तनिक आराम कराने और कुछ खा- पी लेने की सोची। वह एक पेड़ की छाया के नीचे बैठ गया। उसी पेड़ के नीचे एक युवक भी था। उसके चहरे पर बड़ी असीम शान्ति व् प्रसन्नता खेल रही थी। बच्चा उसकी और देखने लगा। बच्चे को अपनी और देखते पा कर युवक मुस्कुराया। बच्चे को बड़ा अच्छा लगा। वह वहीं बैठ गया। थोड़ी देर बाद उसने अपने बैग में से खाने का सामा निकाला और युवक की और बढ़ा दिया। युवक ने मुस्कुराते हुए उसे ले लिया। दोनों खाने लगे। फ़िर युवक एक किताब पढ़ने लगा। बच्चे ने भी एक किताब निकाली और पढ़ने लगा। दोनों एक -दूसरे की और बीच-बीच में देखते और मुस्कुरा देते।
दोपहर हो गई। अब युवक ने अपने थैएले में से खाना निकाला, बच्चे को दिया और दोनों खाने लगे। वे खाते जाते और एक-दूसरे को देख कर मुस्कुराते जाते। खाना ख़त्म होने के बाद दोनों उसी पेड़ के नीचे सो गए। शाम होने पर दोनों उठे। बच्चे ने और युवक ने भी अपने-अपने थैले ऐ खाने-पीने का सामान निकाला, एक दूसरे को दिया और खाने लगे। फ़िर वे एक दूसरे को देख कर मुस्कुराते। हैरानी की बात थी की सुबह से शाम हो गई, मगर दोनों में से किसी ने भी किसी से बात नहीं की। बस एक दूसरे को चीजें देते रहे और खाते-पीते रहे और मुस्कुराते रहे।
अँधेरा होने पर बच्चा घर को लौटा। आज उसके चहरे पर बड़ा तेज था। माँ ने पूछा की वह कहाँ से आ रहा है? बच्चे ने जवाब दिया की वह आज भगवान से मिलकर आ रहा है। भगवान् बहुत युवा हैं, बहुत अच्छे हैं और सदा हंसते ही रहते हैं। इधर युवक भी घर पहुंचा। आज उसके चहरे पर भी बड़ा तेज़ था। उससे भी उसकी माँ ने पूछा युवक ने जवाब दिया किया आज वह भगवान के साथ था। दोनों साथ रह, साथ-साथ खाया-पीया। साथ-साथ सोये आयुर साथ-साथ ही वहाँ से विदा हुए। केवल एक ही बात प्रमुख रही की भगवान तो बहुत छोटी उमर के हैं, फ़िर भी उसे उनके साथ बड़ा अच्छा लगा।
Thursday, March 12, 2009
मदद अनमोल
जब उसने दूसरे द्वार की घंटी बजाई तो वह तनिक घबडा गया। एक अत्यन्त सुंदर युवती ने दरवाजा खोला। युवक उसे देख कर घबडा गया। भोजन माँगने के बदले उसके मुंह से 'एक ग्लास पानी' निकला। उसकी हालत देख कर युवती समझ गई की उसे भूख लगी है। वह उसके लिए खाने के लिए कुछ चीजें ले आई। लडके ने खा लिया। फ़िर बोला, 'इसके कितने पैसे हुए?' युवती मुस्कुरा कर बोली की इसके कुछ भी पैसे नहीं बनते हैं। उसकी माँ ने सिखाया है की किसी की सहायता कर के उससे कुछ पाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।'
समय बीतता गया। वह युवती अब एक बुजुर्ग बन गई थी। एक बार वह काफी बीमार पडी। उसे अस्पताल में भारती कराया गया। काफी दिनों तक उसका इलाज चलता रहा। बुजुर्ग महिला की यह माली हालत नहीं थी की वह उस अस्पताल का इतने दिनों तक का खर्च उठा सके। वह इस चिंता में थी की वह कैसे यहाँ का सारा हिसाब-किताब चुकता कर पाएगी।
आखिअरकार उसके जाने का दिन आ ही गया। वह अस्पताल के प्रशासन विभाग में पहुँची। उसने अपनी माली हालत बयान करनी चाही ही थी की प्रशासन वालों ने कहा की 'आप जा सकती हैं। आपका बिल भरा जा चुका है।' महिला के आश्चर्य की सीमा नहीं रही। प्रशासन वालों ने उसके हाथ में एक पात्र थमा दिया। उसमें लिखा था, 'एक प्लेट नाश्ते के बदले।' नीचे किसी डाक्टर के हस्ताक्षर थे। महिला ने हैरत से देखा। प्रशासन वाले ने कहा की यह हमारे डाक्टर का पात्र है और उनहोंने सारा बिल का भुगतान यह करते हुए कर दिया था की मेरे ऊपर इनका बहुत बड़ा क़र्ज़ है। आज चुकाने का वक़्त आया है। महिला को अपना इलाज कर रहे डाक्टर याद आए और वह घटना भी, जब उसने एक लडके की मदद की थी।
Friday, March 6, 2009
गुरु नानक और भोजन
एक बार गुरु नानक अपने शिष्यों के साथ कहीं जा रहे थे। एक जगह उनहोंने विश्राम लिया। वहाँ के जमींदार ने उन्हें भोजन पर आमंत्रित kiyaa। गुरु नानक जी ने विनम्रता से मना कर दिया। फ़िर एक गरीब किसान ने आ कर उनसे अपने यहाँ भोजन कराने का आग्रह किया। गुरु नानक जी तुंरत मान गए।
इधर जमींदार अपनी बात की अवहेलना से बहुत नाराज़ हुआ। उसने गुरु नानक को शिष्य समेत पकड़ आने का आदेश दिया। गुरु नानक के पहुँचने पर उसने बड़े क्रोध से उसका आतिथ्य स्वीकार न कराने का कारण पूछ। गुरु नानक ने जमींदार के यहाँ से खाना मंगवाया। फ़िर किसान के यहाँ से भी। कहते हैं की जमींदार के यहाम का खाना के कर उनहोंने निचोडा तो उसमें से खून की धारा बह निकली। अब उनहोंने किसान के यहाँ का खाना निचोडा तो उसमें से दूध की धार बह निकली। गुरु नानक ने कहा की इसीलिए मैंने तुम्हारे यहाँ का भोजन स्विक्कर नहीं किया क्योंकि इसमें ग़रीबों का खून व् हाय मिला हुआ है, जबकि इस किसान की मेहनत मजूरी की रोटी में सच्ची मेहनत और लगन बसी हुई है।
Wednesday, March 4, 2009
गुरु नानक और उनका आशीष
दूसरे दिन फ़िर से यात्रा शुरू हुई। शाम होने पर फ़िर से सभी ने एक दूसरे गाँव में विश्राम लिया। इस गाँव के लोग बेहद ख़राब थे। उनके स्वागत-सत्कार की बात तो दूर, किसी ने उन्हें पूछा तक नहीं। उलटा सभी ने उन्हें अपशब्द कहे। चलते समय गुरु नानक ने उन सबसे कहा की "तुम सब एक ही जगह बने रहो।"
शिष्यों को गुरु नानक की यह बात बड़ी अजीब लगी। एक शिष्य ने पूछा की जब पहले वाला गाँव इतना अच्छा था, तो आपने उन सभी को बिखर जाने को कहा, और ये लोग जो इतने ख़राब हैं, उन्हें एक ही जगह रहने को कहा।"
गुरु नानक ने उत्तर दिया- "पहले गाँव के लोग जहाँ भी जायेंगे, अपने स्वभाव से अच्छाइयां फैलायेंगे। इसलिए उनके जाने से सभी तरफ अच्छा होगा। दूसरे गाँव के लोग एक ही जगह रहेंगे तो उनकी बुराइयां भी उसी जगह तक सीमित रहेगी। इसीलिए मैंने पहले गाँव के लोगों को बिखर जाने व् दूसरे गाँव के लोगों को एक ही जगह रहने का आशीष दिया।
इसे तो फरक पङता है.
Tuesday, August 5, 2008
होइहें वही जो राम रची राखा
एक व्यक्ति को प्रकृति, संयोग, भाग्य आदि पर ज़रा भी भरोसा नहीं था। वह इन सबको महज़ कोरी गप्प मानता। एक दिन उसने किसी से कहा, "यदि तुम भविष्य जानते हो और बता सकते हो तो बोलो कि आज मेरे भाग्य में क्या लिखा है। " वह व्यक्ति अच्छा ज्योतिष था। उसने कहा, "आज तुम्हारे भाग्य में खीर खाना लिखा है।" आदमी खूब हंसा और बोला कि वह उसकी बात को झूठ सिद्ध कर देगा।
आदमी सोचने लगा कि अब क्या किया जाए? अगर वह घर पर रहता है और कहीं पत्नी ने खीर बनाई तो उसे खीर कहानी पड़ेगी। यदि पड़ोस से ही आ गई और पत्नी ने परोस दोया, तब भी छुटकारा नहीं। अगर दोस्तों के यहाँ गया और वहाँ खीर मिल गई, तो उसे खाना ही पडेगा। यह सब सोचकर वह सीधा जंगल में चला गया और एक पेड़ के ऊपर चढ़ कर बैठ गया- खूब झुरमुट में, ताकि लोग उसे देख ना सकें । अपनी इस तरकीब पर वह मन ही मन बहुत खुश हुआ कि अब आयें ज्योतिष महाराज और खिला कर दिखाएँ खीर।
शाम ढलने तक वहाँ कुछ तीर्थ यात्री आए। उनके पास अन्य सामान के साथ-साथ गायें भी थीं। दूध दुहा गया। तय हुआ कि इस दूध से खीर ही बना ली जाए। खीर बनने लगी। खीर तैयार हुई ही थी कि पीछे से घोडे की ताप यात्रियों को सुनाई दी। "डाकू, भागो।" बोलते हुए सभी यात्री अपना-अपना सामान लेकर जान बचा कर वहाँ से भागे।
सचमुच में वह डाकुओं का दल था। वे सब वहाँ रुके। आस-पास का मुआयना किया। खीर देख वे सभी खुश हो गए। भूख तो लग ही आई थी। वे सभी खीर देखा के उतावले हो गए कि उनका सरदार बोला, "यह मुझे किसी की साजिश लगती है, हम सबको मारने की। इतनी मात्रा में खीर कोई क्यों बनाएगा? और जिसने हमें मारने को सोचा है, उसने किसी को आस-पास बिठा भी रखा होगा। खोजो उसे।" सभी के खोजने पर आख़िर में वह आदमी पेड़ पर चढ़ा हुआ मिला। उसे नीचे उतारा गया। सरदार ने कहा," पहले इस खीर को यह आदमीखायेगा, ताकि पता चल सके कि इसमें ज़हर तो नहीं मिला हुआ है।" आदमी ने लाख कहा कि वह किस कारण यहाँ आया है, मगर उसकी बात किसी ने नहीं सुबनी। वह जैसे-जैसे खीर खाने की मनाही करता, सरदार सहित सभी का शक यकीन में बदलता जाता कि सच्चमुच इस खीर में ज़हर मिला हुआ है। अंत में, कुछ डाकुओं ने उसे पटक कर उसके मुंह में खीर डालनी शुरू कर दी। जब खीर मुंह में चली ही गई तो आदमी उठ बैठा और बोला, "अब तो आज का संयोग घटित हो ही गया। अब मुझे भर पेट खीर खाने दो।"

